in

अजमेर पुलिस अलर्ट मोड पर: पहलगाम हमले के बाद सघन तलाशी अभियान, 2000 से अधिक हिरासत में, 6 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए।

RJ22 NEWS: अजमेर से संवाददाता इमरान चिश्ती कि रिपोर्ट।

अजमेर। कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद अजमेर पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। जिले के क्रिश्चनगंज, दरगाह और हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्रों में शनिवार सुबह बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। चार घंटे तक चले इस सघन अभियान के दौरान 2000 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया और थानों में लाकर पूछताछ की गई।

6 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान

इस दौरान दरगाह क्षेत्र से चार और सरवाड़ से दो बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए। पुलिस ने इन सभी से दस्तावेजों की जांच कर पहचान की पुष्टि की। गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशियों के नाम इस प्रकार हैं:

1. जमीर शाह, निवासी पगलापीर जिला, बांग्लादेश

2. मीर झरना बेगम उर्फ मीर मरिया बेगम, निवासी नरसिंगडी, ढाका

3. मोहम्मद रफीकुल इस्लाम उर्फ बाबू चिश्ती, निवासी सुतरापुर, ढाका

4. मंजारूल इस्लाम, निवासी जहाजगढ, सतखीरा

5. अब्दुल कादिर, निवासी बाहुबल, हबीबगंज, सिलहट

6. खाईकल इस्लाम, निवासी बासुन्दा, पुटवाकली

प्रशासनिक सतर्कता और दबिश का विवरण

क्रिश्चनगंज थाना क्षेत्र में जनता कॉलोनी, ईदगाह कॉलोनी और चौधरी कॉलोनी में दबिश दी गई। थाना प्रभारी अरविन्द सिंह चारण के अनुसार यहां 300 से ज्यादा संदिग्ध पकड़े गए।

हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में भी अलग-अलग स्थानों से करीब 60 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उनके दस्तावेज और नागरिकता की जांच की गई।

दरगाह थाना क्षेत्र में 50 से ज्यादा लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया।

अधिकारियों की निगरानी में चला अभियान

एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ और सीओ नॉर्थ रूद्रप्रकाश शर्मा ने थानों का दौरा कर अभियान की निगरानी की और अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली।

इस अभियान से स्पष्ट है कि अजमेर पुलिस किसी भी संभावित खतरे को लेकर पूरी तरह चौकस है और संदिग्धों पर नजर रख रही है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजस्थान के कुछ इलाकों मे आज रात भारी तूफान और बारिश का अलर्ट, पश्चिमी दिशा से आ रहे हैं भीषण बादल।

सिर्फ सिविल केस चलने से FIR रद्द नहीं हो सकती : सुप्रीम कोर्ट